bareillyuttar pradesh

शहीद चंद्र शेखर आजाद को जयन्ती पर किया याद

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की जयंती पर डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि चन्द्र शेखर आजाद के प्रति असली श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम देश के प्रति सच्ची निष्ठा रखें।इन्द्र देव त्रिवेदी और प्रकाश चंद्र सक्सेना ने कहा कि आजाद की बहादुरी से ब्रिटिश हुकूमत कांपती थी। सभा की अध्यक्षता करते हुए सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि युवाओं को चन्द्र शेखर आजाद की देशभक्ति और बहादुरी से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना,अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना,सुनील शर्मा,अक्षय गंगाराम पाल,कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी, गोपाल सिंह मेहरा ,सुनील कुमार शर्मा, बिपिन गर्ग,,सुधीर मोहन,मीरा मोहन ,मंजू सक्सेना,सरोज शर्मा, डॉ. अखिलेश गुप्ता,कैप्टन नवरत्न सिंह,सत्या शर्मा,इं.डी.डी.शर्मा, कैप्टन राम लाल,जितेंद्र सक्सेना, मीरा मोहन,डा.एम.एम.अग्रवाल, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Related Articles

Back to top button