Ghaziabaduttar pradesh

179500 पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण

एफएमडी टीकाकरण अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद। अत्यंत संक्रामक एवं विषाणुजनित बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 से 8 सितम्बर 2026 तक विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी पाण्डेय द्वारा टीकाकरण टीमों एवं टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अभियान के तहत जनपद के 179500 गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के साथ-साथ प्रत्येक पशु के कान में ईयर टैग लगाया जाएगा तथा पशुपालक एवं उनके पशुओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। यह पंजीकरण पशुओं की पहचान, टीकाकरण का डिजिटल अभिलेखीकरण तथा भविष्य में संचालित होने वाली विभिन्न पशुपालन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। टीकाकरण कार्य प्रशिक्षित पशु मित्रों द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button