विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में शिथिलता न बरती जाए: डीएम

गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में राजस्व, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, निर्माण तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। साथ ही जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें प्राप्त शिकायतों से अवगत कराया तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




