Ghaziabaduttar pradesh

कावड़ यात्रा को व्यवस्थित व सुरक्षित बनाने को लेकर

डिजिटल वालंटियर्स के साथ पुलिस अधिकारियों की मीटिंग

गाजियाबाद। कावड़ महोत्सव के मद्देजनर एडीसीपी राजनकरण नैय्यर, एड. डीसीपी और कावड़ सेल नोडल प्रभारी एसीपी उपासना पांडेय ने डिजिटल वालंटियर्स के साथ बैठक आहूत की। बैठक में कावड़ महोत्सव को पूर्ण रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए वालंटियर टीम के समस्त सदस्यों को मोटिवेट कर उनको टिप्स दिए गए। साथ ही जो परेशानियां पॉइंट पर परेशानी आती है उसने पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। डिजिटल वालंटियर्स तनुज गंभीर ने बताया कि इस मौके पर समस्त अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस कड़ी में डिजिटल वालंटियर कोआॅर्डिनेटर थाना कोतवाली तनुज गंभीर जी द्वारा श्री राजकरण नैय्यर जी को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी पुलिस एवं डिजिटल वालंटियर टीम मिलकर एक बार फिर से दूदेश्वर नाथ मंदिर की 96 घंटे की नॉनस्टॉप ड्यूटी दी जाएगी। डिजिटल वालंटियर टीम 8 अगस्त 9 अगस्त 10 अगस्त एवं 11 अगस्त तक अपनी निस्वार्थ सेवा से श्रद्धालुओं को शिव भक्तों की सेवा करेगी।

Related Articles

Back to top button