lakimpur khiriuttar pradesh

जयपुरिया स्कूल में लगा टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 106 शिक्षकों व स्टाफ का हुआ चेस्ट एक्स-रे

टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की विशेष पहल

लखीमपुर खीरी। जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जयपुरिया स्कूल, लखीमपुर में वृहद टीबी स्क्रीनिंग एवं चेस्ट एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में स्कूल के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों सहित कुल 106 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में एक्टिव केस फाइंडिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जयपुरिया स्कूल में कैंप लगाया गया। कैंप का नेतृत्व डिप्टी डीटीओ डॉ. नवीन गुप्ता ने किया।स्वास्थ्य टीम ने एक्स-रे और प्राथमिक लक्षणों की जांच के साथ स्टाफ को टीबी के लक्षण, बचाव और नि:शुल्क इलाज के बारे में भी जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जांच और पूरा इलाज मिलने से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button