नजूल भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में 2 लोगों को नोटिस, 15 दिन में मांगे अभिलेख
सभासद प्रतिनिधि के पिता को भी जारी हुआ नोटिस
सीतापुर। नगर पालिका परिषद खैराबाद ने शासकीय नजूल भूमि पर कथित अवैध कब्जे के मामले में 2 व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में 15 दिन के भीतर कब्जे से संबंधित वैध अभिलेख मांगे गए हैं।नगर पालिका के अनुसार अहमद हसन निवासी हटौरा, खैराबाद पर गाटा संख्या 1007, 1008, 1009, 1010, 1011 एवं 1017 की शासकीय नजूल भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप है। अहमद हसन सभासद प्रतिनिधि रिजवान के पिता हैं।वहीं मो. हसीन पुत्र स्व. मोहम्मद हनीफ निवासी कुल्हन सराय, खैराबाद को गाटा संख्या 425, 426, 428 एवं 429 की नजूल भूमि के संबंध में नोटिस दिया गया है।नोटिस में दोनों से 15 दिन के अंदर भूमि के स्वामित्व या कब्जे के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी और उसका समस्त व्यय संबंधितों से वसूला जाएगा।




