lakimpur khiriuttar pradeshप्रशासन

12 रवि अव्वल एवं कावड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की पुलिस ने की अपील

गांव-गांव जाकर की जा रही जागरूकता, मुर्गा-मांस की दुकानों पर प्रतिबंध

लखीमपुर खीरी । सावन माह और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए खीरी पुलिस ने कमर कस ली है। प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव-गांव जाकर लोगों से 12 रवि अव्वल और कावड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने की अपील कर रही है।इसी क्रम में ग्राम पंचायत मूसेपुर खुर्द के पंचायत भवन में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हलका इंचार्ज अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव सहित पुलिस हमराहियों ने ग्रामीणों से संवाद किया।पुलिस ने लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, जुलूस शांतिपूर्ण निकालने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही बताया गया कि सावन माह में मुर्गा, मांस और अंडे की दुकानें पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगी। आदेशों की अवहेलना करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने कावड़ यात्रा के दौरान भी शांति व्यवस्था बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button