bijnoruttar pradesh
कोबरा सांप ने एक व्यक्ति को डसा
परिजनों ने मेरठ के निजि चिकित्सक के यहां भर्ती कराया
वन रेंजर महेश गौतम ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज है
लेकिन परिजन झाड़ भूक वालो के चक्कर में पड़े हैं
चंदक ग्राम कहरपुर मे कोबरा के द्वारा एक व्यक्ति को काटा गया है, जिसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है, वन विभाग की टीम द्वारा कड़ी मसक्कत के पश्चात पकड़ लिया गया है।
थाना मंडावर क्षेत्र के गांव कोहरपुर निवासी हरपाल सिंह पुत्र भोला सिंह को घर पर कोबरा सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे लेकर मेरठ के निजि चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।और झाड़ भूक के चक्कर में पड़े हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने कोबरा सांप को रेस्क्यू कर पकड़ा।वन रेंजर महेश गौतम ने बताया कि सांप के काटने का टिका जिला अस्पताल में हैं। लेकिन आमजन झाड़ भूक पर विशवास करते हैं। जिसमें जान चली जाती है।




