Ghaziabadpradarshanuttar pradeshराष्ट्रीय

​मैसर्स होलीफेथ इंटरनेशनल लिमिटेड में

मजदूरों की बर्खास्तगी के खिलाफ गेट पर विरोध प्रदर्शन

​साहिबाबाद। मैसर्स होलीफेथ इंटरनेशनल लिमिटेड के गेट पर आज सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) एवं क्षेत्र की विभिन्न यूनियनों के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने जोरदार विरोध सभा की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि​ 4 वर्षों के समझौता के लिए 1 जनवरी 2026 से वेतन बढ़ोतरी के लिए चल रही समझौता वार्ता के दौरान, प्रबंधन ने द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए 30-35 वर्षों से कार्यरत 71 स्थायी मजदूरों का अचानक पंजाब व छत्तीसगढ़ ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद 15 सितम्बर 2026 को इनमें से 44 मजदूरों को गैर-कानूनी ढंग से सीधे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। सभा को सीटू व सहयोगी यूनियनों के नेता जी एस तिवारी, वेदपाल नागर, पुष्पेंद्र सिंह, श्रीकृष्णा सिंह, ईश्वर त्यागी, विजय सिंह, मुकेश बाबू, आदि ने संबोधित करते हुए इस दमनकारी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों को तन-मन-धन से पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। सभा की अध्यक्षता राजवीर सिंह द्वारा की गई, संचालन बी के एस चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर
को श्रम आयुक्त गाजियाबाद कार्यालय पर और 8 अक्टूबर 2026 को होलीफेथ के आई टी ओ दिल्ली स्थित मालिकों के मुख्य कार्यालय गुलाब भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन कार्यों की मांग है कि ​बर्खास्त किए गए सभी 44 मजदूरों की बिना शर्त तत्काल कार्य-बहाली की जाए, ​1 जनवरी 2026 से लंबित मांगपत्र पर प्रबंधन तत्काल पूर्व की भांति समझौता वार्ता संपन्न करें, ​उत्पादन प्रक्रिया में कार्यरत लगभग 90 ठेका मजदूरों को स्थायी कर नियमानुसार पूरा वेतन व सुविधाएं दी जाएं। ​सीटू गाजियाबाद ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन एवं श्रम विभाग ने इन जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ा और अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button