Crimelakimpur khirisitapuruttar pradeshराष्ट्रीय
गणेश महोत्सव में छज्जा गिरने से महिला की मौत, 12 घायल
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को गणेश महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बारिश के बीच धर्मशाला का छज्जा अचानक गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और राहत-बचाव शुरू कराया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है, वहीं आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।




