bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

पलिया व्यापार मंडल कंछल गुट से 2026 व्यापारी जुड़े

अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने जताया आभार

लखीमपुर खीरी। पलिया नगर व्यापार मंडल कंछल गुट पलिया के सदस्यता अभियान को व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। अब तक 2026 व्यापारी संगठन से जुड़ चुके हैं।

अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि यह केवल आंकड़ा नहीं, व्यापारियों के विश्वास और एकता का प्रमाण है। 2000 का लक्ष्य पार करना पूरे व्यापारी समाज की उपलब्धि है। संगठन ने हमेशा व्यापारी हितों को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। जो व्यापारी सदस्यता से वंचित हैं, वे राजेश ज्वैलर्स, सब्जी मंडी स्थित अध्यक्ष के प्रतिष्ठान या महामंत्री जसवीर फ्लोरा के प्रतिष्ठान जगत केवल नेटवर्क, शेर सिंह चौराहा पर सदस्यता ले सकते हैं।

सदस्य बनने के बाद व्यापारी मताधिकार का प्रयोग करने के साथ प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ सकेंगे। महामंत्री जसवीर फ्लोरा व कोषाध्यक्ष श्याम आनंद सहित पूरी कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button