bijnoruttar pradesh

व्यापारी संवादः व्यापारियों से लिया फीडबैक

टैक्स समस्याओं का समाधान

-ऑटोमोबाइल कारोबारियों से राज्य कर विभाग का संवाद कार्यक्रम आयोजित
-समय पर कर जमा करने और जीएसटी नियमों के पालन को किया जागरूक

बिजनौर, संवाददाता। राज्य कर विभाग, बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने ऑटोमोबाइल कारोबारियों की विभिन्न समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही व्यापारियों से जीएसटी के प्रावधानों का पालन करने, समय पर रिटर्न दाखिल करने और कर जमा करने की अपील की, ताकि अनावश्यक ब्याज और दंड से बचा जा सके।
बुधवार को शहर के सिद्धी रॉयल कैसल में ऑटोमोबाइल सेक्टर के व्यापारियों के साथ ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम‘ में उपायुक्त राज्य कर खंड-1 बिजनौर संजय सिंह ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाया जा सके। व्यापारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।
संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर खंड नजीबाबाद शैलेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-2 प्रवीण वर्मा, सहायक आयुक्त राज्य कर खंड नजीबाबाद साधना चौहान ने समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में कविता मोटर्स के पार्टनर भगवान दास गोयल, तिरूपति ऑटोमोबाइल के दीपक पांडे, भारत मोटर्स के श्रेय अग्रवाल, मंगलम ऑटोवर्ल्ड के रूपेश शर्मा, न्यू सिद्धि ऑटो व्हील्स के आयुष रस्तोगी तथा चौधरी मोटर्स के शोकेन्द्र सिंह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button