छात्र हितों की लड़ाई जारी रहेगी
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक संघर्ष नहीं रुकेगा: सलमान मंसूरी
Ghaziabad: देशभर के छात्र-छात्राओं के हितों, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस और NSUI लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी क्रम में गाजियाबाद के कार्यकर्ता भी लगातार आंदोलन और विरोध कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शादाब अब्बासी, NSUI जिलाध्यक्ष सलमान मंसूरी, प्रदेश महासचिव अहसान साहिल अब्बासी, प्रदेश सचिव अब्दुल कादिर त्यागी, प्रदेश सचिव आसिफ इकबाल तथा अपने साथियों के साथ दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
नेताओं का कहना है कि छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह लोकतांत्रिक संघर्ष और आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। छात्र हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए यह आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी।



