bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

मीरगंज में मनोहर सिंह पटेल ने ग्रामीणों से किया जनसंपर्क, सुनीं समस्याएं

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोहर सिंह पटेल ने 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।
मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, नौजवानों और समाज के कमजोर वर्गों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान और आम लोगों को सम्मान व अधिकार दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंतित है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच पहुंचकर उनकी आवाज उठाएं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पीडीए की सोच सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की भागीदारी पर आधारित है। पार्टी का प्रयास है कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के लोगों को उनका अधिकार मिले। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button