नगर कांग्रेस कमेटी उझारी की बैठक में संगठन सृजन पर जोर
अमरोहा उझारी। नगर कांग्रेस कमेटी उझारी की बैठक नगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन सैफी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नवनीत पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
जनपद अमरोहा के कस्बा उझारी में कांग्रेस पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को विस्तार देना और मिशन 2027 विधानसभा चुनाव* के लिए पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमें विधानसभा 2027 के लिए जन-जन तक पहुंचना है और पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।
कांग्रेस जिला सचिव शाकिर मसूदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।
उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के लोग अपने नेता माननीय राहुल गांधी जी की मोहब्बत की इस लहर को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक गरीब, मजदूर, किसान, हर जाति, हर धर्म, हर मजलूम और कमजोर वर्ग के साथ खड़ी हुई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, नगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन सैफी, जिला सचिव बब्बन हुसैन, जिला सचिव महबूब चौधरी, नगर उपाध्यक्ष अज़ीम पाशा, महिपाल सिंह, शबाब हैदर, चौधरी फैजान, अनिल सैनी, दिलशाद चौधरी, बिलाल बाकरी, चौधरी अजीम, प्रिंस कुमार जाटव आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




