bijnorCrimeuttar pradeshराष्ट्रीय

सनसनी : बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली

-बाइक और तमंचा छोड़कर भागे बदमश
-काजीपाड़ा में गोली चलने से मची अफरातफरी

-पुलिस ने बाइक और तमंचा कब्जे में लिया

बिजनौर। शहर कोतवाली के मोहल्ला काजीपाड़ा में शनिवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का पीछा करते हुए सरेराह गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले में दहशत फैल गई। इसी दौरान वाल्मीकि बस्ती के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर बाइक सवार बदमाश अपनी बाइक और एक तमंचा मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार बुल्ला का चौराहा निवासी आमिर पुत्र अफसर का रामलीला क्षेत्र निवासी वासु शूटर से विवाद चल रहा है। आमिर का आरोप है कि कुछ दिन पहले वासु और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी थी। शनिवार को वासु और उसके साथी आमिर की तलाश में घूम रहे थे। आमिर काजीपाड़ा की ओर पहुंचा तो बाइक सवार बदमाश उसके पीछे लग गए।
बताया गया कि जान बचाने के लिए आमिर काजीपाड़ा में कारी अरशद वाली गली में घुस गया। इसी दौरान उसके पीछे आए बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर एकत्र हो गए। वाल्मीकि बस्ती के युवक भी वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। वासु पिछले कुछ दिनों में हुई कई घटनाओं को लेकर चर्चा में है।
पुलिस मामले की जांच मेंजुट गई है। बदमाशों की छोड़ी बाइक से एक लोडेड तमंचा और छर्रा बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक और तमंचा कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

काजीपाड़ा में घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अभय कुमार पांडेय सीओ सिटी

Related Articles

Back to top button