आजाद समाज पार्टी की ओर से लगे कैंप में जुलूस-ए-गौसिया में
अच्छन अंसारी ने शामिल लोगों का फूल बरसाकर किया स्वागत
बरेली। जुलूस-ए-गौसिया के अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से कैंप लगाकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अच्छन अंसारी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस में पहुंचकर लोगों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा की गई और मिठाई खिलाकर उन्हें मुबारकबाद दी गई।
इस मौके पर अच्छन अंसारी ने कहा कि जुलूस-ए-गौसिया में शामिल होने वाले सभी लोगों को उन्होंने दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश मिलता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अच्छन अंसारी ने जुलूस में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल पहनाई और फूल बरसाकर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की।




