थाना खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के फड़ पर छापा मारकर 9 जुआरी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी।थाना खीरी के नवागत प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र की अगुवाई में कस्बा चौकी प्रभारी शुभम प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने मोहल्ला डीहपुर में जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 34,600 रुपये मालफड़ तथा आरोपियों की जामातलाशी से 8,800 रुपये कुल 43,400 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार बुधवार शाम सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी ने टीम के साथ दबिश दी थी। इस संबंध में थाना खीरी पर मु0अ0सं0 565/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. सरताज अहमद पुत्र स्व. अब्दुल सत्तार, उम्र 55 वर्ष
2. मोहम्मद शादाब पुत्र बशीर अहमद, उम्र 30 वर्ष
3. शाहिद अली पुत्र असर अली, उम्र 36 वर्ष
4. परवेज आलम पुत्र स्व. साकिर अली, उम्र 25 वर्ष
5. अतीक अहमद पुत्र स्व. मोहम्मद अहमद, उम्र 25 वर्ष
6. फारूक पुत्र स्व. अब्दुल मजीद, उम्र 25 वर्ष
7. मो. असलम पुत्र बदलू, उम्र 25 वर्ष
8. मोहम्मद शफी पुत्र बदले अहमद, उम्र 35 वर्ष
9. खतीब अहमद उर्फ शालू पुत्र स्व. वकील खां, उम्र 32 वर्ष, निवासी सैय्यदवाड़ा
पुलिस टीम में कांस्टेबल अंकित सिंह, शुभम गंगवार, अंगद यादव, आशुतोष प्रताप, सौरभ कुमार, आदित्य यादव और आशु चौधरी शामिल रहे।




