Educationlakimpur khiriuttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

सरस्वती विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम’ की तैयारी

25 को होगा सामूहिक वंदे मातरम गायन

पलिया कलां, खीरी। वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्या भारती द्वारा 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देशभर में एक साथ वंदे मातरम गायन का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर पलिया में ‘नमामि भारतम’ कार्यक्रम के तहत अभ्यास जारी है।

विद्यालय द्वारा आसपास के विद्यालयों में भी जागरूकता व अभ्यास कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। परिसर में भैया-बहनों और आचार्यों द्वारा नियमित पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।

प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह सामूहिक गायन राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। वंदे मातरम मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का भाव जगाता है।

विद्यालय अध्यक्ष चंद कुमार जैन ने बताया कि विद्या भारती के आह्वान पर देशभर के 25 हजार विद्यालयों में एक ही समय, एक लय और एक स्वर में गायन होगा, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव जगाना है।

Related Articles

Back to top button