Educationlakimpur khiriप्रशासनराष्ट्रीय

बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता

स्कूलों को 16 बिंदुओं की चेकलिस्ट

लखीमपुर खीरी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्कूलों में सीसीटीवी, पैनिक बटन, विजिटर निगरानी, स्टाफ सत्यापन और नियमित मॉक ड्रिल अनिवार्य करने को कहा। इसके लिए 16 बिंदुओं की सुरक्षा चेकलिस्ट भी जारी की गई है।

डीएम-एसएसपी ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को हेलमेट पहनाएं और स्वयं भी हेलमेट लगाएं।

Related Articles

Back to top button