lakimpur khirisitapuruttar pradeshराष्ट्रीय

सरायन नदी में फंसे एक ही परिवार के चार लोगों को पुलिस ने बचाया

एसपी ने टीम को किया पुरस्कृत

सीतापुर। सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोनियन पुरवा में एक परिवार बाढ़ के पानी में फंस गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने चार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।डायल 112 पर सूचना मिली थी कि बाढ़ का पानी एक मकान के चारों ओर भर गया है। घर के अंदर पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे फंसे थे और पानी लगातार बढ़ रहा था।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मंडी उपनिरीक्षक अश्मित भारती, आरक्षी शुभम गुर्जर और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पानी में घिरे मकान में घुसकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला।पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने रेस्क्यू टीम के साहस की सराहना करते हुए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और आपात स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना दें।

Related Articles

Back to top button