lakimpur khiriuttar pradeshराष्ट्रीय

दुधवा पार्क में घुसा बाढ़ का पानी

लाइफलाइन सुहेली सूखी, नकहुआ उफान पर

लखीमपुर खीरी। पहाड़ों और नेपाल में लगातार हो रही बारिश से नकहुआ नदी उफान पर है। इसका पानी दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में घुस गया है, जबकि पार्क की लाइफलाइन कही जाने वाली सुहेली नदी इस बाढ़ में भी सूखी पड़ी है।बाढ़ से पार्क के अधिकांश हिस्से में जलभराव हो गया है। पलिया के निचले इलाकों और आबादी वाले क्षेत्रों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। कई फीट पानी भरने से गैंडा, बाघ और बारहसिंगा जैसे वन्यजीव ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं। जंगल में चारे और भोजन का संकट पैदा हो गया है।वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वनकर्मी नावों से तीन फीट पानी में गश्त कर वन्यजीवों की निगरानी कर रहे हैं दुधवा-गौरीफंटा मार्ग समेत कई रपटों के ऊपर पानी बहने से यातायात रोकना पड़ा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुहेली नदी से सिल्ट हटाकर उसे गहरा कर दिया जाए तो बाढ़ की तबाही को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Related Articles

Back to top button