lakimpur khiriuttar pradeshराष्ट्रीय

कस्बा खीरी: आयुर्वेदिक अस्पताल से डॉक्टर नदारद

कर्मचारी के भरोसे चल रहा अस्पताल

लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खीरी-टाउन में डॉक्टर आए दिन गायब रहते हैं। अस्पताल को एक कर्मचारी ही समय से खोलता और बंद करता है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर शनिवार को ‘दैनिक आप अभी तक’ की टीम ने पड़ताल की तो मौके पर तीन कर्मचारी मौजूद मिले, जबकि डॉक्टर नदारद मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर की मनमानी के चलते मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ता है।

फोटो में अस्पताल के बोर्ड पर खुलने का समय लिखा है, लेकिन समय पर चिकित्सक नहीं मिलते। लोगों ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button