bijnoruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

नगर में विवाह मंड़प के खिलाफ उतरे लोग, हंगामा

एसडीएम को ज्ञापन देकर कर्रवाई की उठाई मांग

धामपुर: बीच नगर में पालिका द्वारा बनाए जा रहे विवाह मंड़प को लेकर नागरिकों में रोष है। लोगो ने तहसील परिसर पहुंचकर एक सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सोपकर खेल के मैदान का जीर्णोद्बार कराए जाने की मांग की है।
शनिवार को मोहल्ला पहाड़ी दरवाज़ा मनिहारी सराये में एकत्र होकर नगरवासियों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा की नगर के बीच में विवाह मंडप बनवाना गलत है। एक तरफ तो उक्त स्थान पर कन्याओ के दो स्कूल है। जहाँ छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती है। इतना ही नही तीन कम्पोज़ीट विद्यालय भी इसी परिसर में मौजूद है। जिससे शिक्षा के कार्य में भी बाधा होगी। जबकि इन स्कूलो का ओर बच्चों के खेलने का नगर में इकलौता छोटा मैदान है। जगह घिर जाएगी ओर पार्किंग की भी कोई समुचित व्यवस्था मंडप के लिए नही है। जबकि
यहाँ हर साल टूर्नामेंट का आयोजन होता है। उन्होंने एसडीएम से उक्त विवाह मंडप ना बनवाने की मांग उठाई है। इस अवसर पर विशाल अहमद, शरीफ अहमद, मोहम्मद अकरम, महमूद अहमद, भूरे, शहज़ाद अहमद, बब्बू, शाहिद, अबरार, मुसाहिब, ज़रीफ, नईम अहमद, ज़ुएब अहमद, जुबेर अहमद, काशिफ, इमरान आदि सेकड़ों लोग शामिल रहे। उधर एसडीएम में मामले को इओ को निर्देशित करते हुए प्रभावी कर्रवाई की बात कही।

Related Articles

Back to top button