Ghaziabaduttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित

नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला व महानगर अध्यक्ष ने अभिनदंन

गाजियाबाद। समाजवार्दी पार्टी के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन तथा पार्टी में शामिल हुए नए साथियों के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी, प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास, परमिंदर भाटी स्नातक एमएलसी प्रत्याशी, राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा तमन्ना डबास, प्रदेश महासचिव महिला सभा मधु चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा राज देवी चौधरी, महिला सभा महानगर अध्यक्ष किरण कालिया, महानगर सचिव अनुष्का सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button