GhaziabadMuradnagaruttar pradeshकैम्पस

आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में मौखिक स्वच्छता दिवस मनाया गया

मुरादनगर आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, में पेरियोडॉन्टोलॉजी विभाग के द्वारा मौखिक स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को मौखिक स्वास्थ्य के महत्व तथा उचित मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर संस्थान की डेन्टल ओ.पी.डी. में आने वाले सभी मरीजों को मौखिक स्वच्छता के महत्व, उसके रखरखाव एवं इसकी अनदेखी से उत्पन्न होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।़
कार्यक्रम के दौरान मरीजों को मौखिक स्वच्छता से संबंधित उपयोगी जानकारी देने के साथ-साथ निशुल्क टूथपेस्ट और माउथवॉश के सैंपल भी वितरित किये गये।

इस अवसर पर संस्थान के बी.डी.एस. एवं एम.डी.एस. के छात्रों के लिए ओरल हाइज़ीन ए गेटवे टू ए हेल्थीयर यू विषय पर वीडियों रील प्रतियोगिता तथा पेरियो थिंक टैंक नामक एक नवीन शोध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के बी.डी.एस. एवं एम.डी.एस. विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर भाग लिया। इसके साथ ही मरीजों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button