greater nodiaNodiauttar pradeshराष्ट्रीय

प्रेमी ने किया शादी से इनकार, नदी मे कूदी प्रेमिका

लोगों ने सकुशल बाहर निकाल, फिर हुई लापाता

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक- थाना क्षेत्र के कुलसेरा गांव में प्रेमी द्वारा प्रेमिका से शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी। वहीं मौजूद युवक ने युवती को बचाने के लिए खुद भी पीछे से नदी में छलांग लगा दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने समय रहते युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रेमिका अभी भी लापता है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता युवती की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार करीब 9 बजे प्रेमी और प्रेमिका के बीच शादी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी राहुल ने प्रेमिका संजना से शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर संजना हिंडन पुल पर पहुंच गई और वहां से नदी में छलांग लगा दी। वहीं, युवती को बचाने के लिए युवक ने भी पीछे से नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन संजना का कोई पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता संजना की तलाश में जुटी हुई है। संजना के पिता ने बताया हरेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी राहुल नाम के युवक के संपर्क में थी। बेटी ने जब राहुल से शादी करने के लिए कहा तो राहुल ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर संजना ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि संजना को बचाने के लिए युवक ने भी पीछे से नदी में छलांग लगा दी, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाल लिया गया। वहीं, संजना का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता संजना की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button