6 साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या करने वाला
पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल
ग्रेटर नोएडा। में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बलराज पुलिस की गोली लगने ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल होग गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को घटना में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के लिए डी पार्क के पास ग्रीन बेल्ट में ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और झाड़ियों में पहले से छिपाकर रखी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही रवि कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी बलराज को गोली ल गई। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्द्वानी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर आरोपी 6 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी बलराज तिलपता गांव, थाना सूरजपुर का रहने वाला था और हल्द्वानी गांव में बच्ची के चचेरे भाई के साथ उसके घर के पास रहता था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में आरोपी के अलावा कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में राहत की भावना देखी जा रही है।
झाड़ियों में छिपा रखी थी पिस्टल
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी बच्ची को अपने साथ कमरे की तरफ ले जाता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वही आरोपी एक बोरा लेकर जाता हुआ भी कैमरे में कैद हुआ। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी बलराज को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने बच्ची की हत्या चाकू से करने की बात बताई थी और चाकू को जंगल में छिपाने की जानकारी दी थी। पुलिस टीम आरोपी को चाकू बरामद करने के लिए डी पार्क की ग्रीन बेल्ट में लेकर गई थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और झाड़ियों में छिपाकर रखी पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी।




