Crimelakimpur khiriuttar pradesh

खीरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, घटना का किया अनावरण

SP डॉ. ख्याति गर्ग के अभियान में मिली सफलता

लखीमपुर खीरी।पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में 19 जुलाई को पुलिस टीम ने कस्बा खीरी-लहरपुर मार्ग पर रत्तासराय मोड़ के पास से अभियुक्त प्रभुदयाल पुत्र कन्धई लाल निवासी ग्राम भोलापुरवा थाना फूलबेहड़ को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त थाना खीरी में पंजीकृत मु0अ0सं0 366/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित मोटरसाइकिल चोरी की घटना में वांछित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button