Crimelakimpur khiriuttar pradesh

नीमगांव पुलिस-स्वाट की बड़ी कार्रवाई, दुकान में चोरी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

चोरी का माल, अवैध तमंचा और पल्सर बाइक बरामद, एक पर 28 मुकदमे

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान में थाना नीमगांव पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिकन्द्राबाद में बर्तन की दुकान में चोरी करने वाले 2 शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है।

14 जून को सिकन्द्राबाद कस्बे की एक बर्तन दुकान में मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञातों ने चोरी की थी। इस मामले में मु0अ0सं0 218/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज था। 19 जुलाई को दौदापुर-बिल्लाई रोड से पुलिस ने 1. विपिन मौर्य उर्फ विवेक उर्फ पिन्टू निवासी गोरिया थाना पढुआ और 2. लवकुश पुत्र मिश्रीलाल निवासी जोखीपुरवा थाना निघासन को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनके पास से चोरी के बर्तन- बटुका, बेला, लुटिया, कटोरी, चमचा, 1 मिल्टन बोतल, घटना में प्रयुक्त पल्सर UP31CU4317 और लवकुश के पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया। आर्म्स एक्ट में अलग से केस दर्ज किया गया है।

खास बात: गिरफ्तार विपिन मौर्य लखनऊ के वजीरगंज थाने की कस्टडी से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ खीरी, लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या में चोरी, 307, गैंगस्टर, एनडीपीएस, साइबर सहित 28 मुकदमे हैं। लवकुश पर लूट, अपहरण, पॉक्सो सहित 6 मुकदमे दर्ज हैं

Related Articles

Back to top button