आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ.
इटावा-बैठक में शहर के प्रमुख लोग और कार्यक्रमयों के आयोजक गण मौजूद रहे
शहर कोतवाल श्री यशवंत सिंह ने आगामी आने वाले विश्व कर्मा जयंती,बुड़वा मंगल,11 वीं शरीफ, गणेश विसर्जन,अनंत चतुर्दशी के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की।
उन्होंने गणेश पंडालों के आयोजकों से अपील की कि गणेश पंडालों में अग्नि सुरक्षा आदि की उचित व्यवस्था की जाये
स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित ने कहा कि गणेश विसर्जन प्रशासन द्वारा नियत किये गये स्थानों पर ही होगा, नदियों आदि से लोग दूर रहें, तथा टैक्टर ट्राली आदि में महिलाओं और बच्चों को नहीं बैठायें
बैठक में मौजूद आयोजकों ने अपील की त्योहारों के दौरान बिजली,पानी, सड़क के इंतजामों को दुरुस्त रखा जाए।
अधिकारीयों ने बैठक में सभी मौजूद सदस्यों से कहा कि माहौल खराब करने वालों से सतर्क रहें एवं कोई भी घटना संज्ञान में आती है तो तत्काल स्थानीय थाने को सूचित करें।
बैठक में प्रमुख रूप से चौधरी मुमताज, पंकज जैन, हरिशंकर पटेल, मु दिलशाद , चक्रेश जैन सहित कार्यक्रमों के आयोजक मौजूद रहे




