lakimpur khiriuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

गोला विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांव में बांटी राहत किट

लखीमपुर खीरी। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव रूरा सुल्तानपुर में आज गोला विधायक अमन गिरी ने एसडीएम युगांतर त्रिपाठी के साथ पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और राहत किट का वितरण किया।विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।वितरित राहत किट में खाद्यान्न के साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री, सैनिटरी पैड, बाल्टी व त्रिपाल शामिल है।

Related Articles

Back to top button