Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

बार एसोसिएशन की आम सभा 22 अगस्त को

स्थायी सदस्यता व ऑनलाइन वोटर लिस्ट पर होगा मंथन

गाजियाबाद। (आप अभीतक) बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी एडवोकेट ने अधिवक्ता साथियों से आगामी 22 अगस्त शनिवार को आयोजित आम सभा में समय से पहुंचने की अपील की है। आम सभा का आयोजन दोपहर 12 बजे बार रूम में किया जाएगा।
अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने बताया कि आम सभा में विचारणीय सभी प्रमुख मुद्दों की जानकारी पूर्व में अधिवक्ताओं के व्हाट्सऐप ग्रुपों पर साझा की जा चुकी है तथा सभी नोटिस बोर्डों पर भी चस्पा कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन में स्थायी सदस्यता सूची एवं सही और अद्यतन ऑनलाइन वोटर लिस्ट तैयार कर उसे भविष्य में संगठनात्मक कार्यों का आधार बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए बार एसोसिएशन के संविधान एवं बायलॉज में आवश्यक प्रावधान जोड़े जाने हैं, जिसके लिए आम सभा की स्वीकृति आवश्यक है। इसके अलावा संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी आम सभा में विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। इन प्रस्तावों का प्रकाशन पूर्व में किया जा चुका है। अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ता साथियों से अपील की कि वे आम सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखें, ताकि बार एसोसिएशन के कामकाज को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और लोकतांत्रिक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सहभागिता और सुझाव संगठन को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button