bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व विधायक इस्लाम साबिर ने अनिल पटेल नेताजी को

विधानसभा अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

बरेली। पूर्व विधायक इस्लाम साबिर ने समाजवादी पार्टी के नेता अनिल पटेल को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनिल पटेल नेताजी के भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पिछड़े, दलित तथा वंचित समाज के लोगों को बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।
इस्लाम साबिर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट कर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की मजबूत रणनीति और जनसमर्थन के दम पर 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने अनिल पटेल नेताजी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का अभियान तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button