Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

एकदिवसीय हड़ताल कर किसानों ने उठाई नीरज त्यागी को रिहा करने की मांग

गाजियाबाद। मंडोला क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी के मुआवजे तथा आंदोलन के तहत किसान नीरज त्यागी को फर्जी मुकदमें से बिना शर्त रिहा किए जाने के सम्बन्ध में पीड़ित पांच किसानों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल करके शासन प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या की तरफ आकर्षित करने की कोशिश की है। इस अनशन में महेंद्र सिंह त्यागी, नवीन कुमार गुप्ता, पूरन सिंह त्यागी, कन्हैया, महावीर सिंह कुल पांच किसानों ने अनशन पर बैठकर अपनी मांगों को रखा। इसमें प्राथमिकता से नीरज त्यागी को जेल से बिना शर्त रिहा करने की अपील की। साथ ही मंडोला विहार योजना में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर वीर किसानों ने निष्पक्ष करवाई करते हुए पोल खोलने का आग्रह किया है। इस सम्बन्ध में शमशेर राणा राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी धरने के संचालक महेंद्र सिंह त्यागी का संदेश लेकर जिला अधिकारी गाजियाबाद से मिलकर अग्रिम वार्ता के समय को निर्धारित करने के लिए गए थे, लेकिन वह कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। बता दें कि पिछले माह जिलाधिकारी ने जिले के सभी समस्याओं के निवारण हेतु किसानों से मिलकर समाधान का भरोसा दिलाया था। इस मौके पर विपिन बालियान उर्फ बिल्लू प्रधान, रामनरेश त्यागी, गौरव त्यागी, मुकेश त्यागी, खुर्शीद खान, रमेश, शिवकुमार त्यागी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button