जनसुनवाई: केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए: डीएम
गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। डीएम ने इस मौके पर संवेदना के आधार पर एक व्यक्ति का 20 साल पुराना बिल भी माफ करवाया। साथ ही उन्होंने अवैध कब्जे की शिकायत पर मोदीनगर एसडीएम को जांच कर समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए।




