CrimeGhaziabaduttar pradeshराशिफल

नकली मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

गोंड मिलाकर बनाई जा रही थी काली मिर्च

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर इलाके में खाद्य सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ सामने आया है। पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर ऐसी फैक्ट्री का खुलासा किया है, जहां घटिया स्तर की काली मिर्च को गोंद, मैदा और रिफाइंड तेल की मदद से चमकदार और अच्छी गुणवत्ता वाली काली मिर्च जैसा तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में कच्चा और तैयार माल बरामद किया है। मौके से करीब 3000 किलो मैदा, 900 किलो गोंद, 1200 किलो छोटे दानों वाली कच्ची काली मिर्च और 975 किलो तैयार चमकदार काली मिर्च बरामद हुई है। इसके अलावा चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला रिफाइंड सोयाबीन तेल भी 37 टिन कंटेनर में बरामद हुआ है। यह पूरा कारोबार लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के सेवाधाम, बेहटा, हाजीपुर स्थित केहर फार्म हाउस में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी लोकेश गुप्ता, निवासी बुद्ध विहार दिल्ली से जुड़ा है। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 13 लाख 34 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बरामद नमूनों की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। जांच के दौरान मौके से 1200 किलो छोटे दाने वाली काली मिर्च बरामद हुई है। टीम ने मौके पर पहुंचकर सारे माल को जब्त कर लिया है। असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उसे तैयार करने के तरीके की जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद इस तरह तैयार की जा रही काली मिर्च को बाजार में पहुंचने से रोक दिया गया।

Related Articles

Back to top button