Ghaziabaduttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

विकासशील के क्षेत्र में विजयनगर सबसे आगे

2023 से 26 तक हुए 181 करोड़ से विकास कार्य: महापौर

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के अनुसार नगर क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य किए गए हैं। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर में सभी वार्डो में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं जिसमे से विजय नगर क्षेत्र सबसे आगे है। इस जोन में निर्माण, उद्यान और जल कल के द्वारा 3 वर्षो में 762 कार्य किए गए हैं और कुछ पर कार्य चल रहा है जिनकी लागत लगभग 181 करोड़ है। उन्होंने कहा कि एक समय मे विजय नगर सबसे पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन इतने विकास कार्य होने से आज विजय नगर उचाईयां छू रहा है। कुल 762 कार्य कुल 181 करोड़ के विकास कार्य विजय नगर के सभी वार्डो में किये गए हैं। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र में लगातार 3 वर्षों से कार्य किया जा रहा है। साथ ही थाने वाले रोड को सीएम ग्रिड के अंतर्गत सुंदर बनाने का कार्य भी शुरू होने वाला है और तिगरी गोल चक्कर पर भी कार्य किया जा रहा है। महापौर में कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद ही है मुमकिन हुआ है। दूसरी सरकारों में विजय नगर क्षेत्र को सड़क, पार्क, प्रकाश और पानी तक भी नहीं मिलता था। 17 करोड़ की लागत से गंगाजल की लाईन बिछाने व वार्डो में जलापूर्ति करने का भी कार्य नगर निगम द्वारा किया गया है। महापौर ने कहा यह गंगाजल का पैसा नोएडा जा रहा था।

Related Articles

Back to top button