bijnoruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

डीएम साहब: बिलाई चीनी मिल को आगामी पेराई सत्र में न हो गन्ना आवंटित

भुगतान में पिछड़ रही बिलाई चीनी मिल, किसानों को समय पर नहीं कर रही भुगतान

– नितिन सिरोही – बिलाई चीनी मिल को हुआ गन्ना आवंटित तो डीएम कार्यालय में किसान भरेगा गन्ना
– भाकियू अराजनैतिक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बिलाई चीनी मिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 

बिजनौर: गन्ना भुगतान में देरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भुगतान नहीं तो गन्ना नहीं’ के नारे के साथ आंदोलन का आगाज कर दिया है। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम उमेश प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर भुगतान में पिछड़ रही बिलाई शुगर मिल को आगामी पेराई सत्र में गन्ना आवंटन नहीं किए जाने की मांग की है।
मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि किसानों की मेहनत का भुगतान समय से नहीं करने वाली चीनी मिल को गन्ना उपलब्ध कराना किसानों के हितों के विपरीत है। उन्होंने डीएम से जिले के किसानों की भावनाओं से शासन एवं केन कमिश्नर को अवगत कराने तथा समय से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने वाली चीनी मिलों को ही गन्ना आवंटित करने की मांग की। भाकियू अराजनैतिक ने स्पष्ट किया कि यदि बिलाई शुगर मिल को गन्ना आवंटित किया गया तो संगठन उन किसानों को एकजुट करेगा, जो बकाया भुगतान के कारण मिल को अपना गन्ना नहीं देना चाहते। ऐसे किसानों को साथ लेकर डीएम कार्यालय में गन्ना भराई अभियान शुरू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का समय से भुगतान दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। भुगतान नहीं करने वाली मिल को गन्ना नहीं देने का निर्णय किसानों के हितों की रक्षा के लिए लिया गया है। किसान नेता अतुल कुमार ने कहा बिलाई चीनी मिल को गन्ना आवंटित नहीं होना चाहिए। भुगतान न देकर चीनी मिल किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है।

डीएम को ज्ञापन देने वालों में भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही, जिला महासचिव नितेंद्र प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल बालियान तथा हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष नौबहार सिंह, शोहित कुमार, अंकुर उर्फ डैनी, मनोज कुमार, शंकर सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button