राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य के साथ संगठन एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
गाजियाबाद। बिरला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाअध्यक्ष सलीम सैफी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री संजीव आर्य के साथ नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गाजियाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन एवं विधानसभा चुनाव के टिकटों में अल्पसंख्यक समुदाय को उचित हिस्सेदारी दिए जाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
सलीम अहमद (सैफी) ने प्रभारी संजीव आर्य के समक्ष गाजियाबाद जिले में अल्पसंख्यक विभाग को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने तथा पार्टी संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की बात रखी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर नरेंद्र चौहान जी को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट दिए जाने की मांग भी प्रभारी श्री संजीव आर्य जी के समक्ष रखी।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य त्रिलोक सिंह, अनुसूचित विभाग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर आशीष प्रेमी एवं बिजेंद्र सिंह जी भी मौजूद रहे।




