lakimpur khiriuttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और पुलिस सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना रहा।

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा के महत्व व प्रभावी संवाद के तरीकों की जानकारी दी गई और अभ्यास भी कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि हर नागरिक को बिना भेदभाव पुलिस सहायता का अधिकार है। मूक-बधिर व्यक्तियों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर समावेशी पुलिसिंग व समान अवसर की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Related Articles

Back to top button