bijnorCrimeuttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो गिरफ्तार

20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद, 500 लीटर लहन नष्ट

बिजनौर, संवाददाता। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके पर करीब 500 लीटर लहन नष्ट कराया गया।
पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को संयुक्त टीम चामुंडा रोड पर गीता इंटर कॉलेज के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ला जाटान निवासी उषा पत्नी स्व. नृपाल सैनी और कल्लन पुत्र मुकन्दी को कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब के अलावा सिल्वर का तसला, सफेद बाल्टी, पीपिया, ऐजन कंपनी के दो गैस सिलेंडर, गैस बर्नर, सीमेंट का गोल्टा और स्टील का पाली स्टैंड बरामद किया। मौके पर मिले करीब 500 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया।
सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर दी।

Related Articles

Back to top button