bijnoruttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बिजनौर। जनपद में संचालित पीआरवी-2458 पर तैनात सब कमांडर सीमान्त कुमार, मुख्य आरक्षी अल्लाह बख्श और होमगार्ड संजीव कुमार को त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।
26 जुलाई 2026 को इवेंट संख्या 20205 पर सूचना मिलने के बाद पीआरवी कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की थी। इसके बाद आरोपी और बरामद सामान को स्थानीय थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पीआरवी कर्मियों की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ विनोद कुमार सिंह, आईपीएस की ओर से प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र देकर तीनों कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button