bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

नए मतदाता बनाने के लिए गांवों में पहुंचे अनिल पटेल नेताजी, कार्यकर्ताओं से की अपील

बरेली। भोजीपुरा विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल नेताजी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर पहुंचकर लोगों से नए वोट बनवाने की अपील की और पात्र युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया।
अनिल पटेल नेताजी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और पात्र लोगों के नए वोट बनवाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष आदेश पटेल, विधानसभा सचिव नईम अंसारी, सुनील पटेल, बिक्की पटेल, रवि पटेल, बिजेंद्र पटेल, राधेश्याम कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button