GhaziabadMuradnagaruttar pradeshमुरादनगरराष्ट्रीय

पं. विनोद कुमार मिश्रा जी के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाएं देने वालों का सैलाब

 जगह-जगह केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विनोद कुमार मिश्रा जी को जन्मदिन की बधाई देने सुबह से ही लगा रहा गणमान्य लोगों का तांता, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

 

मुरादनगर। अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं सम्मानित व्यक्तित्व पं. विनोद कुमार मिश्रा जी का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही उनके निवास स्थान पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। नगर के विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के विधानसभा अध्यक्ष पं. ओमपाल शर्मा, विधानसभा महामंत्री कैप्टन संजय शर्मा एवं लाला प्रधान ने अपनी पूरी टीम के साथ पं. विनोद कुमार मिश्रा जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें पटका पहनाया, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा केक काटकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

वहीं नगर अध्यक्ष पं. सोमदत्त शर्मा, नगर महामंत्री पं. यतिदेव शर्मा, पं. शिवनंदन शर्मा, लाला प्रधान खिमावती, जिला महामंत्री पं. प्रमोद कौशिक, जिलाध्यक्ष पं. राकेश शर्मा सिहानी, संदीप शर्मा बीडीसी एवं बॉबी पंडित सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर पुष्पमालाएं पहनाईं और जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

त्यागी भवन में भी भव्य रूप से मनाया गया जन्मदिन

पं. विनोद कुमार मिश्रा जी के जन्मदिन के अवसर पर त्यागी भवन में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश चंद त्यागी, डॉ. केशव त्यागी एवं डॉ. तोमर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
नगर अध्यक्ष पं. यश शर्मा ने पूरी टीम के साथ किया सम्मान

वहीं अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल मुरादनगर के नगर अध्यक्ष पं. यश शर्मा एवं पं. अमित शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विनोद कुमार मिश्रा जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पटका पहनाकर तथा भगवान श्री राधा-कृष्ण की सुंदर तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया और भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर पं. यश शर्मा ने कहा कि पं. विनोद कुमार मिश्रा जी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक हैं। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव हमें समाजसेवा के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें तथा उनका आशीर्वाद हम सभी पर इसी प्रकार बना रहे।

पं. विनोद कुमार मिश्रा जी ने सभी का जताया आभार

अपने जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह, प्रेम एवं सम्मान से अभिभूत होकर पं. विनोद कुमार मिश्रा जी ने सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर सभी समाजों के लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकार बंधुओं, संगठन के पदाधिकारियों एवं मेरे सभी शुभचिंतकों ने मुझे जो अपार प्रेम, स्नेह और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से सभी का आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी का यह प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग मुझे इसी प्रकार मिलता रहे। आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।”

पूरे दिन नगर में उत्साह का माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन्मदिन समारोहों में समाज के हर वर्ग के लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पं. विनोद कुमार मिश्रा जी के प्रति लोगों का स्नेह और सम्मान इस अवसर पर विशेष रूप से दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button