bareillyEducationuttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक प्रशिक्षण पर डॉ. उजमा कमर ने सबा मिर्जा से की चर्चा

बरेली। एजुविजन इंडिया की डायरेक्टर डॉ. उजमा कमर ने लखनऊ में शिक्षा परामर्शदाता एवं शिक्षक प्रशिक्षक सबा मिर्जा से मुलाकात की। इस दौरान प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को प्रभावी बनाने सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
सबा मिर्जा सीएमएस लखनऊ में मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करने के साथ ही प्रमुख प्रकाशन संस्थानों के लिए संसाधन व्यक्ति की भूमिका भी निभा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभवों, शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास को बेहतर बनाने के प्रयासों पर विचार साझा किए गए।
डॉ. उजमा कमर ने मुलाकात को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button