Ghaziabaduttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

सपा ने की मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में

फर्जी व अनियमित मतदाता पंजीकरण की शिकायत

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में कथित अनियमितताओं एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मतदाता पंजीकरण किए जाने की शिकायत को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियमावली, 1960 के नियम 31 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के प्रावधानों के विपरीत कुछ व्यक्तियों द्वारा स्नातक एवं गैर-स्नातक मतदाताओं के फर्जी दस्तावेज तैयार कर मतदाता पंजीकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालयों तथा निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों से स्नातक उत्तीर्ण व्यक्तियों के दस्तावेज उनकी सहमति अथवा जानकारी के बिना प्राप्त कर उनका दुरुपयोग किया गया है। साथ ही संबंधित संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कथित मिलीभगत की भी जांच कराने की मांग की गई है। समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे। ज्ञापन की प्रतियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ; मुख्य निर्वाचन आयुक्त, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ को भी प्रेषित की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में
जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव, जिला सचिव कृष्ण यादव, यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button