EducationGhaziabaduttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में

हर्षोल्लास के साथ फ्रेशर्स पार्टी 2026 का आयोजन

गाजियाबाद। राम चमेली चड्ढा गर्ल्स कॉलेज, गाज़ियाबाद में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए फ्रेशर्स पार्टी 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीतू चावला ने सभी नवप्रवेशित छात्राओं का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाए दीं और फ्रेशर्स पार्टी के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों का भरपूर लाभ उठाने तथा अपनी प्रतिभा का विकास करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बनाए रखा। वहीं, लाइव बैंड परफॉर्मेंस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसने पूरे आयोजन में नई ऊर्जा का संचार किया।
फ्रेशर्स पार्टी का प्रमुख आकर्षण “मिस फ्रेशर्स” प्रतियोगिता का फाइनल राउंड रहा। प्रतियोगिता के लिए चयनित फाइनलिस्ट छात्राओं ने बैज के साथ प्रतिभाग किया और निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।
मिस फ्रेशर्स तनु चौहान (पीजी) व ख्याति(यूजी) रही।
फाइनल राउंड के उपरांत विजेताओं तनु चौहान()व ख्याती(यूजी)का सम्मान किया गया तथा उन्हें महाविद्यालय की सचिव डॉ. गीता मल्होत्रा पवन आनंद तथा ईशा मल्होत्रा की उपस्थिति रहीं। ताज पहनाकर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी नवप्रवेशित छात्राओं को शुभकामनाए दी गईं और उनके नए शैक्षणिक सफर के लिए मंगलकामना की गई।

Related Articles

Back to top button