रंगारंग कार्यक्रम में विशेष बच्चों ने बिखेरे रंग
वात्सल्य सेवा संस्थान को दिये ग्यारह हजार रुपए
बरेली। समाज से दूर अपनी दुनिया में बसर कर रहे अविकसित, मन्द बुद्धि विशेष बच्चों के गीत-संगीत का एक रंगारंग कार्यक्रम गुरुवार को स्टेडियम रोड पर रेजीडेंसी गार्डन के वात्सल्य सेवा संस्थान में हुआ। बच्चों ने अपनी भाषा में ईश्वर की कई सुंदर प्रार्थनाएं और गीत सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। अरुणा सिन्हा ने मां शारदे की वंदना से कार्यक्रम शुरू किया। अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बच्चों की गीत संगीत प्रतियोगिता में विजयी बच्चों का माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया।मुकेश सक्सेना और प्रकाश चंद्र ने बच्चों को गीत सुनाकर जोश भर दिया। रेजिडेंसी गार्डन में आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान को देखते हुए मानव सेवा क्लब ने 11000/- की नकद राशि वात्सल्य सेवा संस्थान को दी गई। प्रदीप माधवार, कल्पना सक्सेना, उमेश गुप्ता, पीयूष गुप्ता, साधना गुप्ता, पूनम गुप्ता, मानसी मित्तल, जितेन्द्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना का विशेष सहयोग रहा। बच्चों को फल, मिठाई और उनकी पसंद की चीजें बांटी गईं । सभी का आभार वात्सल्य सेवा संस्थान की डायरेक्टर चेतना सक्सेना ने व्यक्त किया।




