bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

सुख-दुख में क्षेत्रीय लोगों के साथ खड़े रहने का मनोहर सिंह पटेल ने किया वादा

बरेली। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मीरगंज विधानसभा प्रभारी मनोहर सिंह पटेल लगातार क्षेत्रीय लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर उनके बीच अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। वह क्षेत्र में होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जान रहे हैं।
मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका संबंध केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह लोगों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को जरूरत के समय अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा और वह अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ उनका जुड़ाव निरंतर बना हुआ है। क्षेत्र की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवाज उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने भी मनोहर सिंह पटेल से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button